ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
राज्य सरकार अयोध्या और मथुरा को तीर्थ स्थान घोषित कर वहां मांस-मदिरा की बिक्री तथा सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने जा रही है। साधु-संतों और श्रद्धालुओं की वर्षों से चली आ रही इस मांग पर सरकार ने विचार किया है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को बताया कि साधु-संतों और करोड़ों भक्तों की मांग है कि अयोध्या और मथुरा में मांस-मदिरा की बिक्री एवं इसके सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाए। सरकार अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा के आसपास और मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्म स्थान के आसपास के इलाके को तीर्थ स्थान घोषित करने की योजना बना रही है।
तीर्थ स्थान घोषित होने पर इन दोनों जगहों पर स्वत: ही मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। उन्होंने बताया कि मथुरा में वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गिरिराजजी और गोवर्धन की सप्त कोसी परिक्रमा का इलाका पहले से ही तीर्थस्थान घोषित है। वहां मांस-मदिरा बेचने पर प्रतिबंध है।