फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चार बड़े धार्मिक शहरों के लिए विशेष योजनाओं की तैयारी में सरकार

Mon, 15 Oct 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार चार बड़े धार्मिक शहरों अयोध्या, चित्रकूट, वृंदावन और विंध्याचल का कायाकल्प कराने के लिए एक विशेष योजना शुरू करने जा रही है। इन शहरों में भवनों और धार्मिक स्थानों को सजाने-संवारने के साथ ही अवस्थापना सुविधाओं पर 100-100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर विकास विभाग ने योजना का खाका तैयार करने के लिए वास्तुविदों का चयन भी कर लिया है। 

विज्ञापन


सरकार के धार्मिक एजेंडे को देखते हुए नगर विकास विभाग ने पहले चरण में इन चार प्रमुख तीर्थ स्थलों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कराने का फैसला किया है। इन शहरों को संवारने के लिए लखनऊ के वास्तुविद मेसर्स एएनबी कंसलटेंट का चयन किया गया है।

यहां विकास की कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही उसके मुताबिक योजनाओं को मूर्तरूप देने की जिम्मेदारी चयनित वास्तुविद की होगी। हालांकि परियोजनाओं का क्रियान्वयन संबंधित नगर निकायों के नियंत्रण मे होगा। इस बारे में प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने निदेशक स्थानीय निदेशालय को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे प्रमुख कार्य

- सार्वजनिक सुविधाओं का विकास
- मुख्य सड़कों की लैंडस्केपिंग
- स्ट्रीट फर्नीचर लगाने के साथ प्रमुख चौराहों का विकास
- शहरों के प्रवेश द्वारों का सुंदरीकरण
- तीर्थयात्रियों के लिए अवस्थापना सुविधाओं की व्यवस्था
- ट्रांजिट प्लाजा और वेंडिग जोन का निर्धारण व विकास
- यात्री विश्राम गृहों का निर्माण व पुराने का जीर्णोद्धार
- पार्किंग की समुचित व्यवस्था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें