फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार न कोरोना संक्रमण रोक पा रही न अपराध: सपा

Tue, 24 Nov 2020 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार के नियंत्रण में कुछ भी नहीं है। न कोरोना के संक्रमण पर रोक लग रही है, न अपराध कम हो रहे हैं। विकास के काम ठप हैं और भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस मजाक बन गया है। सरकारी खजाने की लूट मची है। झूठे आंकड़ों पर मुख्यमंत्री केंद्र की वाहवाही लूट रहे हैं। जनता की उम्मीदें 2022 में होने वाले आम चुनावों पर टिकी हैं। जब भाजपा की जगह समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि स्वच्छ भारत का नारा देने वाली भाजपा सरकार में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों की हवा जहरीली है। कोरोना से अब तक 5.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगभग साढ़े सात हजार लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना पर रोक को बस मुख्यमंत्री के निर्देश और अस्पताली सेवाओं में बढ़त के फर्जी बयानों से जनता को बहकाने का काम हो रहा है। भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस के दावे को खोखला साबित करने के लिए जौनपुर में शौचालय निर्माण में सामने आए बड़े घोटाले का जिक्र ही काफी है। जहां  शहर में 1960 घरों में शौचालय ही नहीं बने और पूरे नगर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया। ऐसा ही कई अन्य शहरों में हुआ ।

न स्वच्छ वायु न वातावरण
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश पूरी तरह प्रदूषण की गिरफ्त में है। पर राज्य सरकार पूरी तरह बेपरवाह बनी है। लोगों को न स्वच्छ वायु मिल रही है और स्वच्छ वातावरण। राजधानी ही सफाई के दावों की पोल खोल रही है। आशंका है कि दिसंबर में नवंबर से ज्यादा बुरी हालत होगी। भाजपा सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय जनता को भटकाने के काम में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है।
विज्ञापन


परिषद चुनाव में वोट मांगने निकले सपा अध्यक्ष
विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक कोटे की सीटों पर जीत हासिल करने के लिए जुटी सपा के विधायकों व विधान परिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मैदान में उतर गए हैं। वह अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर न सिर्फ  वहां की चुनावी तैयारियां समझ रहे हैं बल्कि प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप भी दे रहे हैं। जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बरेली, मेरठ, फतेहपुर तथा जालौन जिलों के दौरे पर निकले प्रदेश अध्यक्ष जगह-जगह लोगों से मिलकर पार्टी के उम्मीदवारों की स्थिति के बारे में भी फीडबैक ले रहे हैं। पार्टी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष को लगभग सभी जगह पार्टी के उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत दिखी है। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर सपा की जीत तय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें