फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेंगू से निपटने को सरकारी अस्पतालों और संस्थानों ने बढ़ाई तैयारी

विज्ञापन
डेंगू मच्छर, प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। मानसून के दौरान डेंगू के संभावित बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी अस्पतालों और संस्थानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल, बलरामपुर, लोकबंधु, केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अलग वार्ड और विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी रोस्टर जारीकर इलाज की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि भूतल पर मौसमी बीमारियों के लिए 15 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है, जिसे फिलहाल डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं, लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए छह बेड का अलग वार्ड पहले से तैयार है। बलरामपुर अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में डेंगू वार्ड तैयार है और 24 घंटे डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि मरीजों का इलाज इमरजेंसी मेडिसिन वार्ड में किया जा रहा है और 10 बेड आरक्षित हैं। वहीं, केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि जरूरत के अनुसार अतिरिक्त डॉक्टर तैनात किए गए हैं और रक्त, प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
अब तक डेंगू के 60, मलेरिया के 64 और चिकनगुनिया के 8 मरीज

जिला मलेरिया अधिकारी ऋतु श्रीवास्तव ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 60, मलेरिया के 64 और चिकनगुनिया के आठ मामले सामने आए हैं। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न विभागों के साथ मिलकर मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम की जा रही है।
विज्ञापन


कूलर, गमलों आदि में पानी जमा न होने दें

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कूलर, गमलों, पुराने टायरों, बाल्टियों और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने देने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार, डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर साफ पानी में पनपता है। डेंगू के मामले आमतौर पर जुलाई के अंतिम सप्ताह से बढ़ते हैं और सितंबर-अक्टूबर में सबसे अधिक होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें