फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती पर पैदल पुल के निर्माण को शासन की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती पर पैदल पुल (पेडेस्ट्रियन ब्रिज) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 180 मीटर लंबे पुल को शासन ने मंजूरी देते हुए पहली किस्त के 18.90 करोड़ रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं। इसका काम 18 महीने में पूरा होगा। पुल ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ की थीम पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अहमदाबाद के अटल ब्रिज की तर्ज पर गोमती पर एडीसीपी ऑफिस के पास यह पुल बनाया जाएगा। यह रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ेगा। ब्रिज निर्माण के लिए आर्किटेक्ट डिजाइन प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें देशभर की 25 आर्किटेक्ट संस्थाओं ने हिस्सा लेते हुए ड्रॉइंग-डिजाइन भेजे थे।

ज्यूरी पैनल ने मुंबई की संस्था आरवैम्प स्टूडियो की डिजाइन को चुना है। यह ब्रिज बनने से गोमती के दाएं किनारे पर आवाजाही बढ़ेगी। लोग यहां विकसित क्रिकेट स्टेडियम, विवाह स्थल, किड्स प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


प्रथमेश कुमार ने बताया कि रैंप व प्लेटफार्म को मिलाकर पुल की कुल लंबाई 380 मीटर तक होगी। इसकी चौड़ाई 12 मीटर होगी, जिससे लोग आसानी से चहलकदमी कर सकेंगे। पुल के ढांचे को संभालने के लिए 13 पिलर बनाए जाएंगे। पुल के तल पर स्पैन प्लेट गर्डर्स दिए जाएंगे, जहां खड़े होकर लोग गोमती का नजारा देख सकेंगे। इसके अलावा स्टील ट्यूबलर सेक्शन से पुल के किनारे बनाए जाएंगे। स्माइलिंग थीम की झलक पुल की डिजाइन में भी दिखेगी। स्ट्रीट, बोलार्ड व फ्लोर लाइटों से रात के वक्त पुल की सुंदरता और निखरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें