सीएमएस में संगीत महोत्सव गॉट टैलेंट शुरू
लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल स्टेशन रोड कैंपस में दो दिवसीय संगीत महोत्सव सीएमएस गॉट टैलेंट की शुरुआत हुई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अंकुर यादव विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान संगीत विशेषज्ञ अली अहमद ने कहा कि संगीत प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को निखारती हैं। सीएमएस प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने बताया कि स्कूल छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। प्रधानाचार्य दीपाली गौतम ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।