फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी...हर एक वोट जरूरी होता है...

Mon, 22 Sep 2014 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी के एक नेताजी को इस बार के उपचुनाव में दूसरी बार टिकट मिला था, लेकिन वे मौके की नजाकत को भांप नहीं पाए।
विज्ञापन


छात्र राजनीति की धमक के सहारे ही वे इस चुनाव की नैया भी पार लगाना चाहते थे। वे समझ नहीं पाए कि छात्र राजनीति व मुख्य राजनीति में बहुत अंतर होता है।

चुनाव प्रचार के दौरान जब नेताजी के समर्थक एक मोहल्ले में वोट मांगने गए तो एक मतदाता ने उन्हें खरी-खरी सुना दी। कहा-नेताजी से कह दो कि वोट मांगने के लिए खुद आना पड़ता है और समाज सेवा भी करनी होती है.।

मतदाता की यह सीख समर्थकों ने जब नेताजी को बताई तो वे तिलमिला गए। उन्होंने फोन पर ही उस मतदाता को भरपूर धमकाया। फिर क्या था मतदाता ने भी अपनी जाति के लोगों की मीटिंग बुलाई और आपबीती सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जो हुआ, सबके सामने है। नेताजी को पिछले चुनाव से भी कम वोट मिले..। अब तो समर्थक भी कह रहे हैं कि उन्होंने नेताजी को बहुत समझाया कि चुनाव में हर एक वोट जरूरी होता है..। .लेकिन नेताजी हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें