फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूत की बीमारी है, किसी को भी लग सकती है

Wed, 11 Jun 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन न उठाने की बीमारी पुलिस महकमे में छूत की तरह फैली है। इस संक्रमण की चपेट में विभाग के आला अफसर भी आ गए हैं।
विज्ञापन


हैरत की बात सिर्फ इतनी है कि जो खुद इस बीमारी के क्रॉनिक पेशेंट बन गए हैं वे दूसरों को फोन न उठाने पर दंडित करने की धमकी देने से नहीं चूक रहे।

विभाग के एक आला अफसर ने पिछले दिनों मातहतों को कड़ी हिदायत दी कि फोन न उठाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए कई कर्मचारियों को लगा दिया गया जो अलग-अलग नंबरों को अफसरों को फोन कर यह जांचते रहे कि कौन फोन उठा रहा है, कौन नहीं।

लेकिन अब इसका क्या करें कि जो बीमारी है कि ऊपर वालों को भी जकड़े हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें