फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-शामली हाईवे: लखनऊ, सीतापुर सहित इन जिलों को मिलेगा लाभ, 700 किमी की होगी लंबाई; जानिए पूरी डिटेल

Mon, 06 Jan 2025 11:09 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Gorakhpur-Shamli Highway: यूपी को एक और हाइवे मिलने जा रहा है। यह हाइवे शामली से चलकर गोरखपुर में खत्म होगा। इसकी पूरी लंबाई 700 किमी होगी। 
 
विज्ञापन
यूपी को मिला एक और हाइवे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में गोरखपुर-शामली हाईवे जल्द ही आकार लेते हुए दिखेगा। इसके लिए प्रारंभिक योजना तैयार कर ली गई है। नया हाईवे लखनऊ, सीतापुर व बरेली के उत्तर से होकर गुजरेगा। इसकी कुल अनुमानित लंबाई 700 किमी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) शीघ्र ही सीमांकन का काम प्रारंभ करेगा।

विज्ञापन


ये हाईवे प्रदेश के 15 जिलों से होकर गुजरेगा। इनमें से कई जिले विकास के लिहाज से अपेक्षाकृत पिछड़े माने जाते हैं। हाईवे के बनने से जहां आम लोगों को आवागमन की सुविधा होगी, वहीं व्यापार भी फलेगा-फूलेगा। इससे नेपाल सीमा की निगरानी भी आसान होगी।

एनएचएआई सूत्रों के मुताबिक, यह हाईवे गोरखपुर से प्रारंभ होगा। महरागंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती होते हुए बहराइच तक आएगा। उसके बाद लखनऊ और सीतापुर के उत्तर से होते हुए लखीमपुर जिले के मध्य से गुजरेगा। इसी तरह से पीलीभीत होते हुए बरेली और मुरादाबाद के उत्तर से गुजरेगा। उसके बाद बिजनौर व मेरठ होते हुए शामली को जोड़ेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई सूत्रों का कहना है कि सीमांकन के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जमीन की व्यवस्था होने पर निर्माण कार्य पूरा करने में करीब तीन साल का समय लगेगा। यहां बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के बीच इस परियोजना को लेकर विचार-विमर्श हो चुका है।

यह प्रोजेक्ट एनएचएआई की प्राथमिकता में शामिल है। इसके निर्माण का ठेका कई पैकेज में दिया जाएगा, ताकि काम को सुगमता से पूरा करने में कोई बाधा न आए। प्रोजेक्ट पूरा होने पर व्यापार भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें