फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : दायित्व निभाने में लापरवाही पर गोरखपुर के अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय व ईई अतुल पांडेय निलंबित

Wed, 14 Dec 2022 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बुधवार को निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबित दोनों अधिकारियों को निदेशक स्थानीय कार्यालय लखनऊ से संबद्ध करते हुए आरोपों की जांच के लिए गोरखपुर के अपर आयुक्त प्रशासन को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय और अधिशासी अभियंता (सिविल) अतुल कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। अपर नगर आयुक्त के खिलाफ यह कार्रवाई दायित्व के निर्वहन लापरवाही और निगम के कार्यों में रुचि न लेने के अलावा बिना सूचना के अकसर कार्यालय के गायब रहने के आरोपों में की गई है। मृत्युंजय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने बुधवार को निलंबन आदेश जारी किया है। निलंबित दोनों अधिकारियों को निदेशक स्थानीय कार्यालय लखनऊ से संबद्ध करते हुए आरोपों की जांच के लिए गोरखपुर के अपर आयुक्त प्रशासन को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि निलंबित अपर नगर आयुक्त के खिलाफ कई और भी गंभीर शिकायतें शासन को मिली थीं। जबकि अधिशासी अभियंता अतुल के खिलाफ अनुशासनहीनता, लापरवाही और नगर आयुक्त की नोटिस का जवाब न देने के आरोप में निलंबित किया गया है। विभागीय स्तर पर प्रारंभिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि होने पर शासन ने उन्हें निलंबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें