फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव गोपन कृष्ण गोपाल का कार्यकाल मार्च तक बढ़ा, 1998 से निभा रहे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Tue, 07 Jul 2020 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष सचिव गोपन कृष्ण गोपाल का कार्यकाल नौ महीने के लिए फिर बढ़ा दिया है। अब वह 31 मार्च 2021 तक इस पद पर कार्य करते रहेंगे। नियुक्ति विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


पीसीएस सेवा के अधिकारी कृष्ण गोपाल जनवरी 1998 से विशेष सचिव गोपन की बेहद महत्वपूर्ण व संवेदनशील जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह कैबिनेट संबंधी प्रस्तावों के परीक्षण और उससे जुड़ी कार्रवाई के विशेषज्ञ माने जाते हैं।

उन्होंने बसपा, सपा और भाजपा सरकारों में एक तरह से अपने को इस कसौटी पर साबित किया। कृष्ण गोपाल अगस्त-2014 में रिटायर हुए थे। लेकिन, तत्कालीन सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देकर सेवाएं जारी रखने का फैसला किया। योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद उनके विकल्प में दो अफसरों को तैयार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


इन अफसरों को कुछ दिन उनके साथ रहकर काम सीखने का विकल्प भी दिया गया, लेकिन उन अफसरों ने इस काम में रुचि नहीं दिखाई। लिहाजा, कृष्ण गोपाल का कार्यकाल नियमित अवधि के लिए लगातार बढ़ाया जाता रहा।

इस बार 30 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुमति के बाद नियुक्ति विभाग ने 31 मार्च, 2021 तक उनका कार्यकाल फिर बढ़ा दिया है। वह विशेष सचिव गोपन के साथ मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी भी पहले की तरह देखते रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें