फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर: बैंक लूट के बाद बदमाशों ने एटीएम उखाड़ा, पकड़ जाने से भय से सड़क पर फेंक भाग निकले

Sun, 01 Sep 2019 07:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बरामद हुआ एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर के टांडा में आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड के पांचवें दिन बदमाशों ने जिला मुख्यालय पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। बदमाशों ने अकबरपुर कोतवाली के निकट से आधी रात के बाद बैंक के एटीएम को उखाड़ा और एक वाहन पर लेकर फरार होने लगे।

विज्ञापन


इसी बीच पुलिस की एक गश्ती टीम के आ जाने पर पकड़े जाने के भय से बदमाशों ने एसपी ऑफिस के बगल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग पर पूरी मशीन को फेंककर भाग निकले। रात में ही मौके पर पहुंचे अफसरों ने जिले में सघन कांबिंग शुरू कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। बैंक अधिकारियों के अनुसार रकम पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल, अकबरपुर कोतवाली के निकट पटेलनगर तिराहे पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को बदमाशों ने शनिवार आधी रात करीब एक बजे उखाड़ दिया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने एटीएम को एक वाहन पर लाद लिया और मौके से फरार होने लगे। इसी बीच कोतवाली की गश्ती नंबर दो टीम तहसील तिराहे की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस प्रशासन के अनुसार गश्ती टीम ने एटीएम के निकट से संदिग्ध दशा में दूर से ही वाहन को जाते देखा तो हूटर बजाते हुए पीछा शुरू कर दिया। पकड़े जाने की आशंका में बदमाशों ने एटीएम मशीन को पुलिस अधीक्षक आवास के निकट राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मोड़ के निकट वाहन से किसी तरह नीचे फेंककर वाहन समेत भागने में सफल रहे।

विज्ञापन

कैशियर की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस की गश्ती टीम इंजीनियरिंग कॉलेज मार्ग मोड़ पर पहुंची तो मशीन को देख ठिठक गई। तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, सीओ धर्मेन्द्र सचान व कोतवाल नीरज सिंह से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी हासिल की।

इससे पहले मौके पर आने के साथ ही एसपी ने सभी थानों में सघन कांबिंग व जांच के निर्देश दे दिए। घंटों चली तलाशी व दबिश में भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। मामले में बैंक कैशियर की तरफ से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें