फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी: टोल टैक्स मांगा तो चला दी गोली

Tue, 09 Jun 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर टोल प्लाजा पर सफारी सवारों ने सोमवार को जमकर गुंडागर्दी की। लखनऊ से फैजाबाद जा रहे इन सफारी सवारों से कर्मचारियों ने टोल टैक्स मांगा तो बोले,गाड़ी में मंत्रीजी बैठे हैं।
विज्ञापन


जब कर्मचारियों ने मंत्री का नाम पूछा तो वे भड़क गए और जमकर तांडव मचाया। कई राउंड फायरिंग की और भाग निकले। टोल प्लाजा मैनेजर नीरज ने अहमदपुर चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय को इसकी लिखित सूचना दी है।

सोमवार दोपहर डेढ़ बजे फैजाबाद की ओर जा रही सफारी अहमदपुर टोल प्लाजा पहुंची तो टोल को लेकर कर्मचारियों व सफारी सवारों में कहासुनी होने लगी।

टोल प्लाजा मैनेजर नीरज सिंह ने जब उनसे बात की तो वे भ्ाड़क उठे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो एक टोल प्जाला कर्मी पर रिवॉल्वर तान दी और कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


अहमदपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि फुटेज से गुंडागर्दी करने वालों को पहचाना जाएगा।
विज्ञापन

झुकता नहीं तो गोली कनपटी को चीर देती

टोल प्लाजा पर मनबढ़ लोगों द्वारा गुंडई व मारपीट करने का सोमवार को हुआ मामला कोई पहला नहीं है। इसके पूर्व भी सपाइयों व अन्य लोगों ने अहमदपुर स्थित टोल प्लाजा पर मारपीट की घटनाएं की है।

टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, लेकिन किसी मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से घटनाओं को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद हैं।

यहां होने वाले विवादों के पीछे टोलकर्मियों द्वारा आम लोगों से की जाने वाली अभद्रता को भी अहम माना जा रहा है।

इससे पहले मार्च 2013 को अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा टैक्स मांगने पर मनबढ़ सपाइयों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फायरिंग की थी।

बाराबंकी में अहमदपुर टोल प्लाजा के 10 नंबर लेन पर पहुंची सफारी (एचआर26बीएच7070) में बैठे लोगों ने बवाल किया।

टोल प्लाजा मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि फायरिंग के दौरान अगर वे झुक नहीं जाते तो गोली उनकी कनपटी को चीरते हुए निकल जाती। उन्होंने बताया कि डर के मारे वे सड़क पर गिर गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें