फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोस्ट ऑफिस एजेंट बन एक लाख रुपये लेकर टप्पेबाज फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला से रुपये उसके खाते में जमा करने के लिए मांगे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित पोस्ट ऑफिस के अंदर टप्पेबाज एजेंट बनकर कृष्णा वर्मा से एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पैसे खाते में जमा करने के बहाने लिए थे। पीड़िता ने बुधवार को तालकटोरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तालकटोरा के न्यू पारा कॉलोनी की रहने वाली कृष्णा वर्मा के मुताबिक, 28 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह बेटी रिया वर्मा के साथ एक लाख रुपये जमा करने राजाजीपुरम आवास विकास स्थित पोस्ट ऑफिस गई थीं। पोस्ट ऑफिस के अंदर उनको एक अनजान व्यक्ति मिला और खुद को पोस्ट ऑफिस में तैनात एजेंट बताया। इसके बाद मदद करने की बात कहते हुए उनके हाथ एक लाख रुपये लेकर जमा करने की बात कही। आरोपी एक लाख रुपये लेकर कुछ कर्मचारियों से बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद फोन पर बात करते हुए बाहर निकला और लापता हो गया। इस पर पीड़िता और उनकी बेटी ने उसको इधर-उधर तलाशना शुरू किया पर कोई पता नहीं चल सका। अब पुलिस पोस्ट ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें