फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कपड़े की दुकान और ब्यूटी पार्लर से दो लाख का माल उड़ाया

Tue, 06 Jun 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने कपड़े की दुकान और ब्यूटी पार्लर से दो लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि थानेदार की ढिलाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा की पोल खोल दी है। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग चौराहा पर दिलीप कुमार की कपड़े की दुकान है। साथ ही उसकी पत्नी बीनू ब्यूटी पार्लर भी चलाती है। सोमवार की शाम को दुकान बंद दंपती घर चले गए। मंगलवार सुबह आए तो देखा दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। दुकान के पीछे लगी खिड़की टूटी थी। ब्यूटी पार्लर के अंदर रखी साड़ी, कपड़े, यूटी पार्लर की दुकान से लहंगा, कास्मेटिक सामान समेत दो लाख का सामान चोरी था। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। थानेदार शरद कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरी की वारदात का खुलासा होगा।
गदागंज पुलिस की रात्रिगश्त में बरती जा रही ढिलाई का नतीजा है कि बरारा बुजुर्ग चौराहा पर एक माह में चोरी की यह तीसरी वारदात है। 10 दिन पहले एक घर से दो लाख की चोरी हुई थी। एक कपड़े की दुकान से पहले ही चोरी हो चुकी है। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई थी कि सोमवार की रात चोरों ने एक और दुकान में घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें