फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ये सब गांधी खानदान के समय होता था, अब नहीं

Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को सलोन विधानसभा के छतोह ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में भी जाकर जनता से सीधा संवाद किया। बबुरी गांव में अरुण कुमार ने सांसद से शिकायत किया कि गांव के लोगों को खारा पानी पीना पड़ रहा है। हम सब टैंकर से पानी मंगवाते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि यह सब गांधी खानदान के समय होता था, अब नहीं है। जल्द समस्या दूर कराने की बात कही। नगर पंचायत अध्यक्ष परशदेपुर विनोद कौशल ने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री का मटियारा चौराहे पर स्वागत किया। नगर पंचायत परशदेपुर में ग्रामीण बैंक के पास आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना। कस्बे की नीलम, रामपती ने कहा दीदी रहने के लिए आवास नहीं है, जबकि कस्बे में दो-दो मंजिला घर वालों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने ईओ को बुलाया तो वह मौके पर नहीं थीं। केंद्रीय मंत्री ने ईओ निमिषा भारद्वाज को फोन पर फटकार लगाया कि पात्र लोगों को आवास का लाभ दिलाएं। केंद्रीय मंत्री ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को फोन मिलाकर ईओ की लापरवाही की जानकारी दी। पूर्व चेयरमैन सीपी श्रीवास्तव, कुंवर प्रताप सिंह, अमित गुप्ता, सतेंद्र सिंह ने कस्बे में लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल बनवाने की मांग किया। केंद्रीय मंत्री ने डॉ. शिवशरण लाल वैश्य के परिवार के साथ बैठकर नाश्ता किया। इसके बाद रामबाग पहुंची तो रामपती ने कहा कि बहन न तो पेंशन मिल रही और न ही रहने को मकान है। राम अचल यादव ने गौशाला बनवाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने बीडीओ एके तिवारी को गौशाला का निर्माण करवाने का निर्देश दिया। छतोह में किसान नेता शिव बहादुर सिंह ने नसीराबाद सीएचसी में महिला डॉक्टर के तैनाती होने के बाद भी अस्पताल न आने की शिकायत की। सांसद ने सीएमओ ऑफिस से वीडियो कॉलिंग से हाजिरी लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर छतोह के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, ओमप्रकाश मौर्य, सतेंद्र सिंह, विद्या मौर्या, अखिलेश सिंह, चंदन सिंह, अजय मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें