फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाॅक्टर के घर से 50 लाख रुपये का माल पार

Mon, 20 Jul 2026 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड निवासी एनएआरएचएम के पूर्व महाप्रबंधक डॉ. निशांत कुमार जायसवाल के मकान से चोरों ने 50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कासगंज में तैनात डॉ. निशांत 12 जुलाई को परिवार के साथ नासिक घूमने गए थे। रविवार सुबह आठ बजे वह घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। मकान के सभी कमरों और अलमारियों के लॉकर भी टूटे हुए थे। चोर सोने के आभूषण और नकदी सहित कुल 50 लाख रुपये का सामान ले गए। उन्होंने तुरंत यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस कारण आरोपियों का पता नहीं चल सका है। जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें