फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन मकानों से 42 लाख का माल चोरी

Sun, 16 Feb 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तीन मकानों से 42 लाख का माल चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने तीन लोगों के मकान से 21.50 लाख के जेवर और 20 लाख रुपये नकद चुरा लिया। पीड़ितों ने ठाकुरगंज, बीबीडी और आलमबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ठाकुरगंज के कनक सिटी निवासी मुकेश तिवारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे रिंग रोड स्थित अपने प्लाॅट पर गए थे। दोपहर 2.55 बजे लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। चोरों ने अलमारी के लॉकरों में रखे 9.50 लाख के जेवर व 50 हजार रुपये चुरा लिए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बीबीडी स्थित सतरिख रोड निवासी सुनील कुमार दुबे के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर व 20 लाख रुपये चुरा लिए। इसके अलावा आलमबाग के भिलावां निवासी अरविंदर कौर के मुताबिक अनीता पहले उनके यहां काम करती थी। नवंबर 2024 में उसने काम छोड़ दिया था। वह अक्सर तब घर आती थी जब उनकी मां अकेली होती थीं। आरोप है कि इस बीच अनीता ने उनकी बेटी के 12 लाख के जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें