फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसएसबी कर्मचारी के मकान में ढाई लाख का माल साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। इलाके में एसएसबी कर्मचारी समीउद्दीन के बंद मकान से चोर ढाई लाख का सामान ले गए। उन्होंने सरोजनीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर स्थित एसएसबी की सरकारी आवास कॉलोनी निवासी समीउद्दीन एसएसबी की 59वीं वाहिनी नानपारा (बहराइच) में तैनात हैं। पत्नी रिजवाना परवीन के मुताबिक हाल ही में उनका दो मंजिला मकान सरोजनीनगर के शांतिनगर में क्रिएटिव स्कूल के पास तैयार हुआ है। 22 फरवरी की दोपहर एक बजे वह मकान पर पहुंचीं तो बाहर ताला मिला, लेकिन अंदर दोनों मंजिलों से बिजली की वायरिंग काटकर निकाल ली गई थी। साथ ही कीमती सीलिंग लाइट, स्विच बोर्ड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें