फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घरों से 20 लाख का माल चोरी

Mon, 09 Sep 2024 03:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कन्नावां गांव में शनिवार रात चोरों ने रिटायर फौजी समेत दो घरों से नकदी समेत 20 लाख रुपये का माल पार कर दिया। दोनों जगह चोर छत फांदकर घर के अंदर घुसे थे।
विज्ञापन


गांव निवासी एवं रिटायर्ड फौजी कर्मवीर घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर के अंदर रखी तीन अलमारियों का लॉक तोड़कर बेटी किरन, सविता, गीतांजलि उसकी पत्नी मीना के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। बेटी किरन ने बताया कि वह और घर के अन्य सदस्य साथ छत पर सो रही थी। उनका भाई धनंजय नीचे कमरे में सो रहा था। चोर छत के बाद जीने से होते हुए घर में दाखिल हुए। सुबह कमरे के अंदर सामान बिखरा मिला। एक लाख की नकदी समेत 12 लाख के सोने-चांदी के जेवरात गायब हुए हैं।
इसी गांव के रहने वाले इंदल कुमार खेती करता है। परिवार के लोग रात में कमरे में सो रहे थे। चोर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए हैं। दो बक्सों का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि उनके घर से बीस हजार की नकदी, आठ लाख के जेवरात चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें