लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में लेक सिटी स्थित मुकेश कुमार के एमके इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से चोरों ने 14 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कारोबारी ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मुकेश के मुताबिक 16 अगस्त की देर रात बाघामऊ का अंशुल लोधी, उसका साथी अरुण यादव व एक अज्ञात उनके स्टोर से चार लाख रुपये के तार चोरी कर गए। आरोप है कि इससे पहले 13 अगस्त को भी आरोपियों ने उनके स्टोर से दस लाख का माल चोरी किया था।
16 अगस्त को स्टोर में घुसते समय आरोपियों ने चप्पल से चेहरे ढकने की कोशिश की थी। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी के मुताबिक प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है। फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश की जा रही है।