फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे पटरी पर सरिया मिलने से 10 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज इलाके में मंगलवार रात किसी अराजकतत्व ने रेलवे पटरी पर लोहे की सरिया रख दी। इससे मालगाड़ी को रोकना पड़ा। हालांकि, करीब 10 मिनट बाद ही ट्रेन रवाना कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एसएसई की तहरीर पर बुधवार शाम अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


रेलवे पथ के वरिष्ठ खंड अभियंता अनिल कुमार पांडेय के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10:30 बजे इंजीनियरिंग कंट्रोल से वाराणसी रूट पर स्थित गंगागंज के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे की सरिया रखे होने की सूचना मिली। इसी बीच उधर से गुजरी मालगाड़ी के चालक ने ट्रेन रोक दी। ट्रैक से सरिया हटाकर दस मिनट में ही आवागमन बहाल कराया गया। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें