सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के प्लेटिनक जुबिली समारोह में बोलते डॉ अजय ब
लखनऊ। जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. अभय बंग के अनुसार अनुसंधान का उद्देश्य केवल अकादमिक प्राथमिकताओं को पूरा करना नहीं है। अच्छा शोध वही जिससे समुदाय की जरूरतें पूरी हों। डॉ. बंग मंगलवार को सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के प्लेटिनक जुबिली समारोह में बोल रहे थे।
आईकेपी नॉलेज पार्क के सीईओ डॉ. सत्य दाश ने वैज्ञानिक खोजों के सामाजिक प्रभाव को अधिकतम करने में ट्रांसलेशनल रिसर्च और उद्यमिता विकास के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और युवा उद्यमी प्रयोगशाला अनुसंधान को व्यावहारिक तकनीकों और स्वास्थ्य समाधानों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी ने कहा कि भारतीय विज्ञान को रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विषयों और संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय पर ध्यान देना चाहिए। स्थान की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन ने संस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
चार एमओयू पर किए हस्ताक्षर
कार्यक्रम में शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, अगनिथा कॉग्निटिव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, नाइपर-हैदराबाद और ह्यूवेल लाइफसाइंसेज लिमिटेड शामिल हैं।
वीडियो में देखें औषधीय पौधों की विविधता
अवसर पर सीएसआईआर-सीडीआरआई का प्लेटिनम जुबली वीडियो जारी किया गया। साथ ही वर्चुअल हर्बेरियम का अनावरण किया गया, जिसमें औषधीय पौधों की विविधता के मूल्यवान नमूने संरक्षित हैं। इसके माध्यम से कभी भी इन पौधों की विविधता को देखा जा सकता है।
सीएसआईआर–केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के प्लेटिनक जुबिली समारोह में बोलते डॉ अजय ब