राज्य सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेजों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक हटा दी है। शासन ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दे दिया है कि 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती के साथ शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी।
इसलिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी शिक्षकों के 6,645 पदों पर भर्ती के लिए 18 सितंबर 2014 को शासनादेश जारी किया था।
विषयवार इन भर्तियों में शारीरिक शिक्षकों के पद भी शामिल हैं। शासनादेश जारी होने के बाद निदेशालय स्तर पर हुई अधिकारियों की बैठक में तत्कालीन प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह को बताया गया कि शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के संबंध में हाईकोर्ट में वाद चल रहा है। इसके बाद शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी।