फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार कर्मचारियों के भत्तों में तीन गुना इजाफा

Fri, 29 Jul 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चुनावी साल में अखिलेश सरकार ने निकायों के सफाई कर्मचारियों समेत अन्य कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य कर्मियों की तरह अब इन कर्मचारियों के भत्तों में तीन गुना इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले प्रदेश के 75-80 हजार कर्मियों को फायदा मिलेगा। दरअसल, 1976 के बाद निकायों के कर्मचारियों के भत्ते में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी जबकि राज्य कर्मियों के भत्ते बढ़ते रहे हैं। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ लंबे अर्से से भत्ता बढ़ाने की लड़ाई लड़ रहा था। 

जस्टिस एसटीएस रिजवी की अध्यक्षता में गठित वेतन समिति (2008) ने महंगाई व अन्य स्थितियों को देखते हुए निकाय कर्मचारियों केभत्तों को कम से कम तीन गुना बढ़ाने की सिफारिश की थी। 
विज्ञापन


सरकार ने कर्मचारी महासंघ की मांग और वेतन समिति की सिफारिश के मद्देनजर भत्ता बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव को पिछले दिनों मंजूरी दे दी थी। इसके आधार पर सचिव नगर विकास विभाग ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

वाहन भत्ता दिए जाने का दिया आदेश

डेमो
आदेश के मुताबिक, प्रतिमाह धुलाई भत्ता 12 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है। सफाई भत्ता 25 से बढ़ाकर 90 व झाड़ू भत्ता को 20 से बढ़ाकर 70 रुपया किया गया है।

इसके अलावा मोटरसाइकिल व स्कूटर के लिए 700, मोपेड के लिए 300 और साइकिल के लिए 100 प्रतिमाह भत्ता देने का आदेश दिया गया है। 

इसके अलावा राज्य कर्मियों की तरह वेतन व पद के मुताबिक यात्रा भत्ता देने का निर्देश दिया गया है। विकास प्राधिकरण कर्मियों को वाहन भत्ता निकायों की तरह आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने भी विकास प्राधिकरण व विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कर्मियों को वाहन भत्ता दिए जाने का आदेश दिया है।

विभाग के सचिव पंधारी यादव द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आदेश के मुताबिक, कार के लिए प्रतिमाह 1,600 रुपये, मोटर साइकिल व स्कूटर केलिए 700, मोपेड के लिए 300 व साइकिल के लिए 100 रुपये भत्ता दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें