राजधानी लखनऊ में शारदीय नवरात्र पर मध्य प्रदेश के सतना में लगने वाले मैहर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 ट्रेनों का ठहराव मैहर स्टेशन पर दिया गया है। यह अस्थायी ठहराव पांच मिनट का रहेगा।
ट्रेन 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 14 से 21 अक्तूबर तक, 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस को 15 अक्तूबर को, 22103 एलटीटी-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 12 से 19 अक्तूबर तक, 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस 11 से 21 अक्तूबर तक, 11056 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 11 से 21 अक्तूबर तक, 11060 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस 12 से 22 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन 12670 छपरा-पुरट्चि तलैवर डॉ. एम. जी. रामचंद्रन (चेन्नै) सेंट्रल एक्सप्रेस 12 से 21 अक्तूबर तक, 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 12 से 19 अक्तूबर तक, 15267 रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस 10 से 17 अक्तूबर तक, 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 11 से 18 तक, 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 10 से 17 अक्तूबर तक, 22104 अयोध्या कैंट-एलटीटी 13 से 20 अक्तूबर तक और 19040 छपरा-सूरत एक्सप्रेस 11 से 21 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर रुकेगी। इनके अलावा 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस 12 से 19 अक्तूबर तक और 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस को भी 14 से 21 अक्तूबर तक मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
नवरात्र मेला के अवसर पर दो ट्रेनों को 11 से 26 अक्तूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन 12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस रात सवा दस बजे विंध्याचल स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस विंध्याचल स्टेशन पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव दो-दो मिनट का होगा।