फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : ससुर को बचाने के लिए सामने आई बहु को लगा भाला, हुई मौत, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 12:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना के अंतर्गत ग्राम सभा बेलई में गुरुवार देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में आबादी की जमीन को लेकर विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। इसमें एक पक्ष भाला लेकर मारने दौड़ा तो बहू कुसुम  ( 40)  दौड़ कर अपने ससुर के सामने आ गई। भाला उसके सीने में आर पार हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी अनिल कोरी व उसके पिता निठुरी को मौके पर ही भाला सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना के विषय में बताया जा रहा है कि अलगू भुजवा का अपने पड़ोसी अनिल कोरी से आबादी की जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। गुरुवार शाम अनिल नशे की हालत में घर लौटा और अलगू को गालियां देने लगा जिससे दोनों पक्षों में वाद विवाद होने लगा। 
विज्ञापन

इसी बीच गुस्से में आकर अनिल घर से भाला निकाल कर अलगू को मारने दौड़ा। तब तक उसकी बहू कुसुम सामने आ गई और भाला उसके सीने में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। 

स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कुसुम का पति सोहन पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। घर पर कुसुम अपने ससुर व छह बच्चों के साथ रहती थी। क्षेत्राधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल व उसके पिता निठुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें