फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वीडियो वायरल करने व जान से मारने की दी धमकी, नामजद रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Jun 2022 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा

सार

तहरीर में बताया गया है कि विकास चौबे उसके मोबाइल पर कॉल करके आपत्तिजनक बात करता था, जिसका वह विरोध करती रही। दुष्कर्म करने, विरोध पर पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा में वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करके आरोपी ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वजीरगंज क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही विकास चौबे पर दुष्कर्म करने, विरोध पर पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि विकास चौबे उसके मोबाइल पर कॉल करके आपत्तिजनक बात करता था, जिसका वह विरोध करती रही।

विज्ञापन


29 अप्रैल को वह खेत जा रही थी तभी विकास चौबे ने उसे झाड़ियों में खींच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया तथा किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विकास चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी गुरुवार सुबह खेत गई थी। जहां गांव के दो लोग पहले से मौजूद थे और उसे खेत में खींच ले गये। पीड़िता ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गये। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें