यूपी के लखनऊ और सीतापुर में मिले दो सिर, धड़ और चार पैर संदिग्ध हालात में मिले थे। शनिवार को पुलिस ने इन लड़कियों की शिनाख्त गोंडा की दो लापता बहनों के रूप में की थी। मगर रविवार सुबह इस कहानी में एक और मोड़ आ गया है।
गोंडा की पुलिस ने पुष्टि की है कि जिन दो बहनों के रूप में शिनाख्त की गई थी वो दोनों जिंदा हैं। रविवार सुबह एसपी गोंडा ने ये जानकारी दी। यूपी पुलिस को गोंड़ा की ये दोनों बहनें इलाहाबाद में जिंदा मिली हैं। सूत्रों ने बताया कि गोंड़ा की इन दोनों लापता बहनों ने इलाहाबाद में शादी कर ली है। गोंडा पुलिस ने इन दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है।
गोंडा की लापता बहनों के मिलने के बाद कटे सिर, धड़ और पैर की कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस के सामने अब ये सवाल है कि आखिर ये दो लड़कियां कौन है जिन्हे बेरहमी से मारकर काटकर फेंका गया है।