फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: मौत की नींद सुलाने से पहले दिया था मदहोशी का डोज, फिर गला दबाकर कर दी हत्या

Tue, 13 Aug 2024 12:59 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

10 अगस्त को युवक का शव गन्ने के खेत के बगल बाग में उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाने के कारण दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने किया खुलासा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धानेपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी जितेंद्र पासवान की हत्या से पहले आरोपियों ने उसे शराब पिलाकर मदहोश कर दिया था। इसके बाद गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी। पुलिस ने हत्या की आरोपी एक महिला समेत तीन लोगों को माधवगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जितेंद्र की साइकिल भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


गांव निवासी राधेश्याम का बेटा जितेंद्र पासवान (24) 08 अगस्त की दोपहर बाद करीब तीन बजे साइकिल से नाग पंचमी के लिए सामान लाने धानेपुर बाजार गया था। मगर वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। पिता राधेश्याम ने थाने में बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 अगस्त को उसका शव गन्ने के खेत के बगल बाग में उसका शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाने के कारण दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई।

पुलिस ने राधेश्याम की तहरीर पर चकिया ख्वाजाजोत निवासी शोभाराम मौर्य, विशंभरपुर गांव निवासी कौशल चौहान उसकी पत्नी पुष्पा चौहान के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के मुताबिक तीनों आरोपियों को माधवगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर जितेंद्र की साइकिल भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


अवैध संबंध के चलते गंवानी पड़ी जान
छताछ में कुबूल किया कि शोभाराम मौर्य व कौशल चौहान दोस्त हैं। शोभाराम का कौशल चौहान की पत्नी पुष्पा देवी से संबंध था। इसकी जानकारी जब जितेंद्र को हुई तो वह अक्सर शोभाराम मौर्य पर टिप्पणी किया करता था। यहीं नहीं उसने कौशल चौहान के घर आना-जाना शुरू कर दिया था। इससे नाराज शोभाराम मौर्या और पुष्पा ने कौशल चौहान को जितेंद्र के प्रति भड़काया। इसके बाद तीनों ने बदनामी से बचने के लिए जितेंद्र को रास्ते से हटाने की रणनीति तैयार की। इसी रणनीति के तहत 08 अगस्त को तीनों ने जितेंद्र को गन्ने के खेत के बगल कमलेश नाई बाग में बुलाया। जहां पहले जितेंद्र को शराब पिलाकर मदहोश कर दिया। उसके नशे में आते ही गला दबाकर जितेंद्र की हत्या कर दी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें