फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda Train Accident: पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी किए पांच हेल्पलाइन नंबर, वाया अयोध्या जाएंगी ट्रेनें

Fri, 19 Jul 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा में हुए रेल हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। वहीं, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बाराबंकी-गोरखपुर रेलखंड पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के चलते गोंडा से राहत चिकित्सा यान घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन


राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं। वहीं हादसे के चलते इस रूट पर आने व जाने वाली सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। लखनऊ से वाया अयोध्या गोरखपुर के लिए ट्रेनें रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


1. गोंडा - 8957400965
2. लखनऊ - 8957409292
3. सीवान - 9026624251
4. छपरा -  8303979217
5. देवरिया सदर- 8303098950

इस रेलखंड पर चलने वाली निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है:
- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।
- 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें