फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: अमरूद के पेड़ से लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 03 Apr 2019 05:25 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
अमरूद के पेड़ से लटकती लाशें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दो दोस्तों के शव अमरूद के पेड़ से लटकते मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मृतक पूरण सिंह (19) पुत्र निगम सिंह और सुरेंद्र सिंह (20 ) पुत्र रणवीर सिंह बड़सड़ा गांव के निवासी हैं। इन दोनों की लाश गांव में ही एक अमरुद के  बाग में रस्सी से लटकती हुई मिली है। बताया गया है कि दोनों मंगलवार के दिन गांव में  हरी चरण बाबा के स्थान पर हो रहे यज्ञ में  शामिल होने के लिए घर से निकले थे। 

देर रात तक जब वे घर वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोज बीन शुरु की। लोगों ने बुधवार की सुबह दोनों दोस्तों के शव लटकता हुए देखे तो इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कही भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन


बताते हैं कि दोनों पक्के दोस्त थे, कहीं भी जाते थे तो साथ में ही जाते थे। उनकी मौत की खबर से गांव और घर में मातम छा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें