फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: मुंबई के युवक ने सरयू नदी में लगाई छलांग, कड़ी मशक्कत से बची जान

Sat, 01 Jun 2024 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (गोंडा)

सार

सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने गांव के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरयू नदी में छलांग लगाने वाले युवक को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बचा लिया। युवक का इलाज अयोध्या के ट्रामा सेंटर में किया जा रहा है। महाराष्ट्र के पालघर विरार ईस्ट चंदन सार स्थित दत्त प्रसाद चाल का रहने वाला रतन उमेश ठाकुर लगभग एक हफ्ते पूर्व अपने घर से भागकर अयोध्या आया था। 

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार की शाम करीब 7:35 बजे उसने नवाबगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव स्थित नए सरयू पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे सरयू घाट चौकी प्रभारी संजीव सिंह ने गांव के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए अयोध्या ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक का इलाज अयोध्या ट्रामा सेंटर में चल रहा है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें