फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : घूर से उठी चिंगारी से लगी आग, 22 घर हुए खाक, नहीं पहुंचा दमकल

Tue, 23 Apr 2019 07:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
विज्ञापन
आग के कारण राख हुए मकान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढेमा के मजरा याकूबपुर में अचानक घूर से उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। जिस पर पुलिस चौकी भंभुआ के प्रभारी संजय तोमर मय फोर्स व ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन उर्फ मुल्ला मौके पर पहुंच गये। मगर दमकल का वाहन नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक एक-एक कर गांव के 22 घर जलकर राख हो गया। पीड़ितों में शिव कुमार यादव, तिलकराम, अलख राम, अंकुश, सत्यनारायण, ओम प्रकाश, संतोष, शुकई, महादेव, बालक, अशोक कुमार, जगनारायण, गुड्डू, अफजाल, राजेश, जगन्नाथ, जगजीवन, मुन्ना, मोहर्रम अली सहित अन्य लोगों के घर शामिल हैं। 

शिव कुमार यादव ने बताया कि वह बीएलओ हैं। बूथ से सम्बंधित सारे कागजात घर के साथ जलकर राख हो गये। तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। लेखपाल आबिद हुसैन ने 22 घर जलने की बात स्वीकारते हुए कहा कि पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें