सुल्तानपुर-बहादुरपुर की मुख्य सड़क तेज बहाव में कट गई, जिसके बीच से गुजरते ग्रामीण।
बख्शी का तालाब। इटौंजा क्षेत्र में गांवों खेतों में पहुंचा गोमती की बाढ़ का पानी बुधवार को घटने लगा है, लेकिन ग्रामीणों की समस्या अभी भी बरकरार है। सुल्तानपुर और बहादुर की मुख्य सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा नदी की तेज तेज धारा में बह गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। फसलें भी अभी बाढ़ में डूबी हैं। एडीएम ने बुधवार सुबह राजस्व टीम के साथ दोनों गांवों की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी दिक्कत बताई। एडीएम ने पानी उतरने के बाद क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।