लखनऊ। रेलवे प्रशासन की ओर से गाड़ी संख्या 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस का कामाख्या स्टेशन से प्रस्थान के समय में संशोधन किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून से ट्रेन कामाख्या स्टेशन पर निर्धारित समय रात सवा नौ बजे की जगह रात साढ़े नौ बजे प्रस्थान करेगी।