फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती उफनाई, हर घंटे डेढ़ इंच बढ़ रहा पानी... 2500 की आबादी परेशान

विज्ञापन
गोमती नदी का बढ़ा पानी।
विज्ञापन
लखनऊ। लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश के बीच गोमती नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। इटौंजा क्षेत्र में नदी का पानी हर घंटे करीब डेढ़ इंच की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे सुल्तानपुर, बहादुरपुर और हीरापुरवा गांवों की करीब 2500 आबादी के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। तीनों गांवों को जोड़ने वाली डामर सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने रविवार से पांच नावों का संचालन शुरू कर दिया है। कानूनगो और लेखपाल भी डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

इटौंजा-माल रोड से सटे इन गांवों में जाने वाली डामर सड़क पर लगातार पानी बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो सोमवार तक सड़क पर तीन फीट से ज्यादा पानी हो सकता है। फिलहाल ग्रामीणों का आवागमन बाढ़ के पानी के बीच सड़क और नाव के सहारे हो रहा है। एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि बाढ़ के पानी से घिरे तीनों गांवों की निगरानी की जा रही है। आवागमन के लिए रविवार से पांच नावों का संचालन शुरू कराया गया है।
आवागमन का संकट, सब्जियों के सड़ने की आशंका
तीनों गांवों की आबादी करीब 2500 है। सुल्तानपुर और बहादुरपुर के बीच एक प्राथमिक विद्यालय भी है, जहां 150 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। बारिश और बाढ़ के पानी के कारण स्कूल भी बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का अंदेशा है। इन गांवों में मुख्य रूप से सब्जियों की पैदावार होती है। दोबारा खेतों में पानी भरने से सब्जियों के साथ धान की फसल भी खराब हो गई है। पानी में डूबी सब्जियों के सड़ने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

फसल डूबी, चारे-पानी का भी संकट
सुल्तानपुर गांव के किसान संतोष ने बताया कि करीब एक किलोमीटर नाव से सुल्तानपुर गांव की सड़क तक पहुंचे। गांव के चारों तरफ गोमती नदी का पानी देखकर किसान परेशान हैं। खेतों में लगी सारी फसलें और सब्जियां डूब चुकी हैं। ज्यादातर किसानों की आय का मुख्य जरिया सब्जी की खेती है। गांव की महिला शिवरानी ने बताया कि 20 दिन पहले आई बाढ़ की तुलना में इस बार पानी अधिक है। गांव की सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन मुश्किल हो गया है। गाय-भैंसों के लिए चारे और पानी की समस्या भी पैदा हो गई है।

गोमती नदी का बढ़ा पानी।

गोमती नदी का बढ़ा पानी।

गोमती नदी का बढ़ा पानी।

गोमती नदी का बढ़ा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें