फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती एक्सप्रेस का महिला कोच बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस की महिला बोगी बदहाली की शिकार हो गई है। बृहस्पतिवार को चारबाग से दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस के महिला कोच में अनाधिकृत प्रवेश और गंदगी की शिकायत की गई। महिला यात्री रंजीता ने शिकायत की है कि महिला कोच का वॉशरूम गंदा है। डिब्बे में पुरुष यात्री भी सवार हो गए हैं। बेटिकट यात्री भी हैं, जिससे सफर मुहाल हो रहा है। टीटीई टिकट चेक करने तक नहीं आते हैं। आरपीएफ और जीआरपी चेकिंग करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें