चारबाग स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस छह मार्च तक निरस्त कर दी गई है। ऐसे में सैकड़ों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।प्रशासन ने बताया कि उत्तर रेलवे के नई दिल्ली स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन के निर्माण की वजह से 50 दिन के लिए ब्लॉक लिया गया है।
इस वजह से गोमती एक्सप्रेस को कैंसिल किया गया है। ट्रेन को इस बार कोहरे की वजह से रद्द नहीं कि या गया था। हालांकि, इसके बावजूद लेटलतीफी के कारण गोमती एक्सप्रेस को दिसंबर से जनवरी के बीच कई बार रद्द कर दिया गया।