फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नया एसटीपी बने तो गोमती को प्रदूषण से मिले मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती में सीवर न जाए और उसका पानी साफ रहे, इसके लिए नया एसटीपी बनाने की जरूरत है। इसके लिए 2500 करोड़ रुपये से अधिक के बजट की जरूरत है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रस्ताव तो कई बार बने, लेकिन अब तक बजट जारी नहीं हो सका। यही कारण है कि नदी में सीवर गिरना बंद नहीं हुआ है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मामले पर सख्त रुख से उम्मीद बंधी है कि गोमती निर्मल हो सकती है। उन्होंने रविवार को कहा कि गोमती में एक भी बूंद सीवरेज न गिरे, इसके लिए योजनाएं बनाई जाएं।

वर्ष 2019 में हाईकोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद गोमती को पूरी तरह से प्रदूषणमुक्त करने की योजनाएं बनाई गईं। इसके तहत नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने हैं। साथ ही उन नालों को भी बंद किया जाना है, जो सीधे नदी में गिर रहे हैं। एसटीपी तक सीवर और नाले के पानी को पंप कर ले जाने के लिए पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाने हैं, लेकिन बजट जारी न होने से यह काम नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन






सीवर ज्यादा, एसटीपी की क्षमता कम

शहर के सीवर व नालों के पानी को शोधित करने के लिए अभी तीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हैं। इनमें से एक गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र के भरवारा, दूसरा पुराने लखनऊ के दौलतगंज और तीसरा लोहिया पथ पर डीजीपी ऑफिस के पीछे हैदर कैनाल पर बना है। शहर में अभी रोजाना करीब 750 एमएलडी सीवर निकलता है, जबकि इनमें से 600 एमएलडी का ही निस्तारण हो पाता है। 150 एमएलडी सीवर बिना निस्तारण के सीधे गोमती में गिरता है।
विज्ञापन




100 एमएलडी क्षमता के एसटीपी की थी योजना

नया एसटीपी शुरू होने से हैदर कैनाल नाले का प्रदूषण गोमती में गिरना बंद हो गया है। पुराने शहर के कई नालों अब भी सीधे गोमती में गिर रहे हैं। पिछले वर्ष हुए सर्वे में पता चला कि नगरिया, सरकटा और पाटानाला व अन्य नालों से रोजाना करीब 158 एमएलडी सीवर निकलता है, जबकि दौलतगंज के एसटीपी की क्षमता महज 56 एमएलडी है। पांच वर्ष पहले नमामि गंगे योजना में इसकी क्षमता 39 एमएलडी और बढ़ाने का प्रस्ताव बना था। इस पर काम हुआ, लेकिन सीवर की बढ़ी मात्रा से रोजाना करीब 65 एमएलडी सीवर सीधे नदी में जा रहा है। जल निगम ने 15 वर्ष आगे की जरूरत को ध्यान में रखते हुए 100 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनाने की योजना बनाई, लेकिन अब तक यह धरातल पर नहीं उतरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें