फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में गोल्फ गाड़ियां दौंड़ीं, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
केजीएमयू परिसर में मरीजों को लेकर जाती गोल्फ गाड़ियां।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में मरीजों की सहूलियत के लिए मिली गोल्फ गाड़ियों के ताले बृहस्पतिवार को खुल गए। अमर उजाला में मरीजों की परेशानी को उभारती खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार जागे। मरीजों और तीमारदारों को पैदल विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़े। अफसरों का कहना है कि जिन गाड़ियों में अभी कुछ गड़बड़ हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन

केजीएमयू को कोविड महामारी और उसके बाद दानदाताओं से काफी संख्या में गोल्फ गाड़ियां मिली थीं। मरीजों को एक से दूसरे वार्ड या फिर जांच के लिए ले जाने में इनका इस्तेमाल करने की योजना बनी। परिसर में रूट चार्ट भी तय किया गया। हालांकि, इसके बाद गाड़ियां ताले में बंद कर दी गईं। अमर उजाला के मामला उठाने के बाद हरकत में आए केजीएमयू प्रशासन ने बृहस्पतिवार को तीन गाड़ियां दीं। प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने कहा कि बाकी गोल्ड गाड़ियां भी जल्द मरीजों के लिए मिलेंगी।

केजीएमयू परिसर में मरीजों को लेकर जाती गोल्फ गाड़ियां।

केजीएमयू परिसर में मरीजों को लेकर जाती गोल्फ गाड़ियां।

केजीएमयू परिसर में मरीजों को लेकर जाती गोल्फ गाड़ियां।

केजीएमयू परिसर में मरीजों को लेकर जाती गोल्फ गाड़ियां।

केजीएमयू परिसर में मरीजों को लेकर जाती गोल्फ गाड़ियां।

केजीएमयू परिसर में मरीजों को लेकर जाती गोल्फ गाड़ियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें