कस्टम की टीम ने मंगलवार और बुधवार की आधी रात के बाद अदानी एयरपोर्ट पर दुबई से तस्करी करके लाया जा रहा एक करोड़ 68 लाख कीमत का सोना बरामद किया है। इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कस्टम के अनुसार मस्कट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट से उतरे यात्रियों की जांच के दौरान तीन किलो 149 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इस सिलसिले में एअरबस कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।