फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्यूम क्लीनर व बैग मे छिपाकर ला रहे एक करोड़ का सोना, दो गिरफ्तार

Thu, 12 Oct 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर कस्टम टीम ने 24 घंटे में सोने की तस्करी के तीन मामलों का खुलासा कर एक करोड़ छह लाख रुपये का सोना जब्त किया। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


आयुक्त सीमा शुल्क (निवारण) एसके शर्मा के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर शशि शेखर, अधीक्षक संजय मिश्रा, जीडी चौरसिया एवं इंस्पेक्टर शोभित, उमेश ऊधम सिंह की टीम ने बुधवार को बाराबंकी निवासी अबू बकर को दुबई से आने वाली फ्लाइट (आई एक्स 194) से दो किलो सोने की तस्करी करते पकड़ा। इसकी कीमत 60 लाख रुपये है। अबू ने सोना वैक्यूम क्लीनर की मोटर की वायरिंग में तार के रूप में छिपाया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी टीम ने बृहस्पतिवार सुबह अबूधाबी की फ्लाइट (9डब्ल्यू 511) में 1.25 किलो सोना लाते बिहार के सीवान निवासी भूपेंद्र यादव को पकड़ा। इसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई गई। भूपेंद्र ट्रॉली बैग की मेटल स्ट्रिप में सोना छिपाकर ला रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


इसी तरह एयरपोर्ट पर शाम को एक अन्य यात्री से छह लाख रुपये के सोने के गहने जब्त किए गए। हालांकि यात्री को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। प्रकरण की जांच चल रही है।
विज्ञापन

मुंबई का बड़ा तस्कर है मास्टर माइंड

प्रतीकात्मक फोटो
दिवाली के चलते सोने की तस्करी बढ़ गई है। एयरपोर्ट पर हफ्ते भर में इसके चार मामले पकड़े जा चुके हैं। 11 एवं 12 को पकड़े गए सोने का मास्टर माइंड मुंबई का बड़ा तस्कर है।

दोनों उसके इशारे पर ही दुबई एवं आबूधाबी से सोना लाए थे, जिसे दूसरी जगह ले जाकर बेचना था। मास्टर माइंड तक पहुंचने को टीम पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें