फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटीः गूगल ने दिया 1.60 करोड़ रुपये का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन के बुधवार को बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) के स्टूडेंट को गूगल ने सालाना 1 करोड़ 60 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया है। इसे अब तक का सर्वाधिक वेतन पैकेज बताया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले 2014 में ओरेकल ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को 1 करोड़ 40 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया था। इस बार भी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के स्टूडेंटों का क्रेज बरकरार है। इसी ब्रांच के स्टूडेंट को सर्वाधिक वेतन पैकेज ऑफर किए गए हैं।

आईआईटी के कैंपस सेलेक्शन के दूसरे दिन ही 300 से ज्यादा स्टूडेंटों को जॉब मिल गई। बुधवार रात 11 बजे तक 150 स्टूडेंटों का सेलेक्शन हुआ। पहले दिन 165 स्टूडेंटों को जॉब मिली थी।
विज्ञापन


अमेरिका, कनाडा, स्विटजरलैंड, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित तमाम देशों की मल्टीनेशनल कंपनियों ने आईआईटियंस के सेलेक्शन में रुचि दिखाई है। गूगल ने प्रतिमाह 13 लाख 30 हजार रुपये से ज्यादा के वेतन पैकेज पर आईआईटियन को जॉब दी है। इसकी सालाना धनराशि 1 करोड़ 60 लाख बैठेगी।
विज्ञापन

ये कंपनियां दे रही हैं बड़े पैकेज

माइक्रोसाफ्ट, ओरेकल, फ्लिपकार्ड, स्नैपडील, आईटीसी, सिटी बैंक, एडोबी, ई एक्सल, मोर्गन एंड स्टैंले और मैकेंजी ने भी स्टूडेंटों को अच्छा वेतन पैकेज दिया है। फर्स्ट फेज के कैंपस सेलेक्शन में बीटेक-एमटेक डुवल डिग्री प्रोग्राम के स्टूडेंटों की डिमांड ज्यादा है।

आईआईटी के मुताबिक एमडैस के स्टूडेंटों को अच्छा प्लेसमेंट मिलने वाला है। इस ब्रांच की बड़ी कंपनियां रिटेन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) करने आ रही हैं। बीटेक, एमबीए और रिसर्च स्कॉलर को अच्छे जॉब ऑफर मिले हैं। इस बार 1400 स्टूडेंटों का प्लेसमेंट होना है।

1 दिसंबर से 25 जनवरी के फर्स्ट फेज के कैंपस सेलेक्शन में 900 स्टूडेंटों के सेलेक्शन की उम्मीद है। सेकेंड फेज का सेलेक्शन फरवरी, मार्च और अप्रैल में पूरा होगा। 90 फीसदी स्टूडेंटों को जॉब मिल जाएगी।

10 फीसदी स्टूडेंट हायर एजूकेशन या फिर रिसर्च करने लगते हैं। वहीं मल्टीनेशनल कंपनियों में अच्छे वेतन पैकेज पर जॉब करने वाले स्टूडेंटों के नाम का खुलासा डर के कारण नहीं किया जा रहा है।

आईआईटी बीएचयू में 1.95 करोड़ का पैकेज

आईआईटी बीएचयू में चल रहे प्लेसमेंट के दौरान एक छात्र को गूगल ने एक करोड़ 95 लाख सालाना वेतन पैकेज ऑफर किया है। प्लेसमेंट के दूसरे दिन पहले सत्र में करीब 24 आईआईटियंस को जॉब ऑफर मिले। ओला, ग्रोफर्स, जनरल मोटर्स, वालमार्ट, ओरेकल, मोर्गन स्टैनले, सैप लैब्स जैसी मल्टीनेशनल कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें