फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वित्तीय अनियमितता पर हटाई गईं गोधना की प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिलने पर बख्शी का तालाब विकास खंड की ग्राम पंचायत गोधना की प्रशासक मंजू सिंह को हटा दिया गया है। दो लाख रुपये की वसूली का आदेश भी जारी किया गया है। उनके स्थान पर एडीओ पंचायत विवेक शुक्ला को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी अवधेश प्रताप सिंह की शिकायत पर डीएम ने प्रारंभिक जांच जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से कराई। इसके बाद उप निदेशक कृषि ने अंतिम जांच की। जांच में खेल मैदान के नाम पर 16 लाख रुपये से अधिक खर्च के बावजूद काम असंतोषजनक मिला। निर्माण एक साल में ही टूट गया, जिससे 1.26 लाख रुपये के सरकारी धन का दुरुपयोग सामने आया। वहीं, नरायनपुर में अवधेश के घर से पूरब तालाब तक बने नाले में करीब 84 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता मिली। डीपीआरओ आदर्श के मुताबिक दो लाख रुपये की वसूली का आदेश पूर्व में जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें