फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुंदरकांड पाठ के जरिये दे रहे भाईचारे का संदेश

Mon, 26 Jan 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सुंदरकांड पाठ के जरिये दे रहे भाईचारे का संदेश
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विरामखंड-3 सि्थत मैत्री पार्क में रविवार को कॉलोनीवासियों की ओर सुंदरकांड का पाठ किया गया। भक्ति और अध्यात्म से सराबोर इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉलोनी के निवासियों के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाना है। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। मधुर भजनों और हनुमान चालीसा के स्वर से पूरा पार्क और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। समापन पर आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। कॉलोनी की डॉ. रेनू सिंह ने बताया कि महीने में दो रविवार यह आयोजन होता है। एसपी सिंह, सतेंद्र पाल सिंह, यामिनी सिंह जुनैजा, अनिता लालवानी, यूके वाजपेई, किशोर लालवानी, वीनू मित्तल आदि मौजूद रहे।

सुंदरकांड पाठ के जरिये दे रहे भाईचारे का संदेश

सुंदरकांड पाठ के जरिये दे रहे भाईचारे का संदेश

सुंदरकांड पाठ के जरिये दे रहे भाईचारे का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें