फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIS 2023 : 10 फरवरी को एक साथ सभी जिलों में निवेश, सरकार ने उठाया मोटे अनाज के व्यंजनों का लुफ्त

Sun, 29 Jan 2023 11:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री की ओर से सभी मंत्रियों व शासन के प्रमुख अधिकारियों को मोटे अनाज का भोज दिया गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ मोटे अनाज के सहभोज कार्यक्रम का आयोजन रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी के लिए मिलेट्स रात्रिभोज का आयोजन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन के दिन 10 फरवरी को एक साथ सभी 75 जिलों में निवेश होगा और औद्योगिक विकास की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  10-12 फरवरी तक होने वालीजीएसआई अभूतपूर्व होने जा रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम अपने आवास पर आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों से जीएसआई और जी-20 के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। इस मौके पर कहा कि देश और विदेश में हुए रोड शो के साथ-साथ जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलनों में उत्साहजनक परिणाम देखने को मिले हैं। मुख्य समारोह से सभी जिलों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने जिलों के कार्यक्रम में स्थानीय उद्यमियों व निवेशकों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। कहा कि यह पहली बार होगा कि जब एक दिन एक साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों में निवेश होगा। 

निकाय से लोकसभा चुनाव तक के लिए फिल्ड में उतरेंगे मंत्री 
बैठक में यह भी तय हुआ कि निकाय चुनाव में प्रदेश के सभी नगर निगमों और निकायों में कमल खिलाने से लेकर लोकसभा चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने के लिए योगी सरकार के मंत्री फील्ड में उतरेंगे। मंत्री जिलों में जाकर समस्याओं का समाधान करेंगे और जनता से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों का निस्तारण करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को चुनाव के मद्देनजर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर अंत्योदय को साकार करने और जनता के बीच सरकार के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने का एजेंडा सौंपा। 
विज्ञापन


सरकार ने उठाया मोटे अनाज के व्यंजनों का लुफ्त
मुख्यमंत्री की ओर से सभी मंत्रियों व शासन के प्रमुख अधिकारियों को मोटे अनाज का भोज दिया गया। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को अपने क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ मोटे अनाज के सहभोज कार्यक्रम का आयोजन रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी के लिए मिलेट्स रात्रिभोज का आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें