फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 27 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मनीपुर भटेहरी गांव में एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव निवासी अर्चना (22) पुत्री इंद्रबहादुर ने पिछले वर्ष स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इस समय वह घर पर ही रहती थी। शनिवार की दोपहर बाद घर के लोग खेत गए थे। इस दौरान उसने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घर वाले वापस लौटे, तो उसका शव फंदे पर लटकता मिला। घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। घटना के बाद वहां मजमा लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन आत्महत्या की असली वजह सामने नहीं आई। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते जान देने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें