फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं लड़कियां

Sat, 25 Jan 2014 11:07 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं शॉपिंग की दीवानी होती हैं। सेल लगी हो तो उनकी दीवानगी और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ये दीवानगी पागलपन में भी तब्दील होती है, यह शायद ही आपको पता होगा।

तहजीब के लिए दुनियाभर में मशहूर शहर लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

शहर के फाइव स्टार क्लार्स अवध होटल में कपड़े की सेल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। आखिरकार तंग आकर लोगों को सेल ही बंद करनी पड़ी।

नतीजा यह हुआ कि वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बवाल के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और सड़क भी जाम हो गई तो पुलिस को भी दखल देना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की, तो इस बीच वहां भगदड़ मच गई और लूट पाट शुरू हो गई। इस लूट में आगे रहीं लड़कियां और महिलाएं, जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है कि वे अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने दौड़ाकर कई लोगों को पकड़ा भी। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई बड़े अखबारों में प्रमुखता से इस सेल का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। कई ऐसी बातें भी लिखी थीं, जिसे देखकर ज्यादातर लोग यहां सस्ता ब्रांडेड सामान खरीदने पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें