फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट कर्मी की मौत मामले में प्रेमिका के भाई पर हत्या का आरोप

Wed, 12 Mar 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट कर्मी की मौत मामले में प्रेमिका के भाई पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
मलिहाबाद। ढेढेमऊ गांव में सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में उन्नाव के हसनगंज निवासी एयरपोर्ट कर्मी सौरभ (20) की मौत के मामले में चचेरी बहन सपना ने भाई की प्रेमिका के भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। प्रेमिका सौरभ की रिश्तेदार लगती है। परिजनों ने युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर मलिहाबाद थाने में दी। वहीं, मंगलवार को युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


सपना के मुताबिक भाई की मौत के बाद पुलिस ने उनका मोबाइल उन्हें सौंप दिया था। मोबाइल में कॉल लॉग की जांच करने पर पता चला कि भाई की उसी दिन आखिरी बार बात रोहित नाम के लड़के से हुई थी। कॉल की रिकॉर्डिंग भी मोबाइल में थी। इसमें भाई ने मलिहाबाद निवासी प्रेमिका से मिलने आने की बात कही थी। उन्होंने अलग-अलग नंबरों से दस बार रोहित को कॉल की तो उसने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी। दो माह पहले प्रेमिका के एक भाई ने फोन पर होली में घर आकर देखने की धमकी दी थी।

बहन का आरोप है कि यह सड़क हादसा नहीं है। क्योंकि घटनास्थल पर मिली सौरभ की बाइक किसी तरह के निशान नहीं थे। कपड़े भी नहीं फटे थे। सौरभ का दायां हाथ तीन जगह से टूटा था। इंस्पेक्टर बैजनाथ के मुताबिक सोमवार शाम लापरवाही की धारा में केस दर्ज किया गया था। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें